Ranchi: धनबाद के बैंकमोड़ थाना क्षेत्र में हुए युवक युवक के हत्या मामले में खुलासा करते हुए पुलिस आरोपी को गिरफ्तार किया है. निजी खुन्नस में आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था. आरोपी अभिषेक कुमार रजक धनसार थाना क्षेत्र के श्री राम नगर का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर पहना हुआ जूता एवं कपड़ा पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 जून की रात 10 बजे के आसपास पुराना बाजार रेलवे फाटक के पास आरोपी ने साहिल कुमार उर्फ सूर्या को चाकू मार दिया था. इलाज के क्रम में घायल सूर्या साहिल कुमार की मौत हो गई. इस सम्बंध में बैंकमोड थाना (काण्ड सं0 149/125) में मामला दर्ज किया गया.
एसएसपी ने मामले के उद्भेदन के लिए डीएसपी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. अनुसंधान में आए तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर अभिषेक कुमार रजक को गिरफ्तार किया. आरोपी अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक सूर्या के साथ कुछ दिन पूर्व रेलवे स्टेशन धनवाद के पास तू. तू-मैं मैं हो गई थी. इसी खुनस मे 21 जून को सूर्या उर्फ साहिल को रेलवे फाटक के पास चाकू मार दिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed