Patna: सीएम के बेटे निशांत और विधायक मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला आरोपी को गया के फतेहपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी विकाश कुमार, पे० द्वारिका प्रसाद यादव फतेहपुर थाना क्षेत्र के शब्दो का रहने वाला है.

मिली जानकारी के अनुसार 13 मार्च को फतेहपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि सोशल मीडिया पर बिहार के सीएम के बेटे निशांत कुमार एवं दरभंगा के अलीनगर विधानसभा के विधायक मैथिली ठाकुर की आपतिजनक तस्वीर वायरल हो रहा है. सूचना पर सत्यापन के क्रम में पता चला कि वायरल करने वाले व्यक्ति फतेहपुर थाना के ग्राम शब्दों का रहने वाला है. इस संबंध में फतेहपुर थाना (कांड संख्या-140/26) में मामला दर्ज किया गया. पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed