Patna: वोट बहिष्कार करने एवं साम्प्रदायिक रूप से लोगों को भड़काने का विडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को गया के सोहैल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी नीतिश कुमार यादव उर्फ नीतिश कुमार राणा इमामगंज थाना क्षेत्र के कोसुम्हा का रहने वाला है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोहैल थाना पुलिस को सूचना मिली कि सोशल मिडिया पर एक व्यक्ति का वोट बहिष्कार करने एवं साम्प्रदयिक रूप से लोगों को भड़काने का फोटो, वीडियो वायरल हो रहा है. सुचना पर पुलिस कार्रवाई करते हुए छापामारी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया. आरोपी नीतिश कुमार यादव उर्फ नीतिश कुमार राणा ने पुछताछ के क्रम में बताया कि फोटो, वीडियो में दिख रहा विडियो मेरा ही है. इस संबंध में सोहैल थाना में (कांड संख्या-82/25) में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed