Patna: सोशल मिडिया पर अवैध हथियार की नुमाईश करने वाला आरोपी को औरंगाबाद ओबरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ओबरा थाना क्षेत्र के एकोना निवसी आरोपी ऋषिराज कुमार के निशानदेही पर एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार बीते शुक्रवार को तेजी से वायरल हो रहे हथियार के साथ एक युवक का विडियों सोशल मिडिया पर मिला. आरोपी का प्राप्त सत्यापन के लिए व गिरफ्तारी के लिए दाउदनगर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया. एसआईटी ने विडियो में दिख रहे आरोपी का सत्यापन कर चिन्हित आरोपी ऋषिराज को ओबरा थाना मोड़ से गिरफ्तार किया. उसके निशानदेही पर कट्टा को बरामद किया गया. इस संदर्भ में ओबरा थाना में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.
