Ranchi: सिमडेगा में नहर निर्माण का काम कर रही कंपनी से 5 परसेंट लेवी मांगने व नही देने पर जान से मारने का धमकी देने वाला आरोपी को कोलेबिरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में फुल सिंह और राजेश साहु उर्फ चुठु का नाम शामिल है. दोनो आरोपी कोलेबिरा थाना क्षेत्र के रहने वाले है. आरोपी के पास से धमकी में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल को अनिश शाद के लिखित आवेदन के आधार पर कॉल कर लेवी मांगने के आरोप में कोलेबिरा थाना (काण्ड सं0- 31/25) मामला दर्ज किया गया था. अनिश शाद का कन्सट्रक्सन कंपनी है जो कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लरबा डेम से लेकर शाहपुर तक नहर का निर्माण कार्य कर रही है. कंपनी से काम करने के एवज में अपराधियों ने कॉल कर 5 प्रतिशत लेवी का मांग किया. नहीं देने पर गोली मार कर जान से मार देने और साईट पर रखे गाड़ियों को जलाने की धमकी दिया. अनुसंधान के क्रम में दोनो अपराधी को गिरफ्तार किया गया. तथा लेवी मांगने में प्रयुक्त मोबाईल फुल सिंह के पास से बरामद किया गया. पकड़े गए अपराधी का अपराधिक इतिहास रहा है. पूर्व में इनके विरूद्ध कोलेबिरा, सिमडेगा, बोलबा, एएचटीयू थाना गुमला, बसिया थाना में मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed