Patna: दरभंगा के मदारपुर स्थित भगवती मंदिर में मिट्टी के बने पिंड को क्षतिग्रस्त करने वाला आरोपी मानसिक रोगी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान में यह खुलासा किया है.
जानकारी के अनुसार रविवार को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर स्थित भगवती मंदिर में मिट्टी के बने पिंड को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. पूजा करने पहुंचे लोगो ने जब पिंड को टूटा देखा. इसके बाद आग के तरह यह खबर इलाके में फैल गई. बड़ी संख्या में लोग जमा होने लगे. वही मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया.
सदर एसडीपीओ, लहेरियासराय थानाध्यक्ष एवं आसपास के सभी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को देखा गया. तो एक नाबालिक लड़का के द्वारा मिट्टी के बने पिंड को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. नाबालिग के परिजनो ने पुलिस को बताया कि उक्त बालक का दो-तीन साल से पटना में इलाज चल रहा है. जो कि दिमागी रूप से अस्वस्थ्य है. इलाज से संबंधित साक्ष्य भी पुलिस को दिखाया गया. फिलहाल इलाके की निगरानी रखी जा रही है. स्थिति सामान्य है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed