Patna: नवगछिया बाजार स्थित इनके कपड़े के गोदाम का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने में शामिल आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अपने नाबालिग बहन के साथ घटना को अंजाम दिया था. आरोपी चंदन रजक नवगछिया थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी का रहन वाला है. उसके निशानदेही पर चोरी का 45 पीस साड़ी पुलिस ने बरामद किया है. वही उसके नाबालिग बहन को भी पुलिस निरुद्ध किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 सितंबर को सुचित कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना (कांड संख्या-306/25) में मामला दर्ज किया गया. जिसमें बताया गया कि नवगछिया बाजार स्थित कपड़े के गोदाम का ताला तोड़कर 2 चोर 50-60 साड़ी चोरी कर लिया है. जिसका सीसीटीवी फूटेज उपलब्ध है. पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चंदन रजक को गिरफ्तार किया. एवं इनकी विधि विरुद्ध बहन को निरुद्ध किया गया. आरोपी चंदन कुमार के विरुद्ध नवगछिया थाना में 14 मामला दर्ज है.
