Ranchi: सिमडेगा के कोलेबिरा स्थित बंद घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी को वैशाली से पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से 5 लाख के ज्वेलरी बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधी झल्लू राय बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के मल्लीपुर का रहने वाला है. आरोपी के पास से सोने का मांगटीका, हार, चेन, कान का झुमका, नोज पीन, चांदी का पायल, लक्ष्मी गणेश का सिक्का, बिन्दिया सेट, चाँद का लॉकेट और मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. बरामद ज्वेलरी का अनुमानित कीमत करीब 5,00,000 रुपया बताया गया है.
मामले की जानकारी देते हुए सिमडेगा एसपी ने बताया कि विभूती प्रसाद के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध उनके घर का ताला तोड़कर घर के अन्दर रखे अलमीरा का ताला तोड़कर 1,85,000 रू0 नगद एवं करीब 7 लाख रूपया का जेवरात चोरी को लेकर मामला दर्ज कराया गया. विभूति प्रसाद अपने भाई के साथ सपरिवार 18 जनवरी की रात घर बंद कर बिहार स्थित बाढ़ गये थे. 20 जनवरी को सुबह 3 बजे जब अपने घर को लौटे तो देखे कि मकान के ग्रील का ताला टूटा हुआ है. मकान में अन्दर सभी रूम का ताला भी टूटा एवं सामान बिखरा पड़ा है. अलमारी में रखा नगद 1,85,000 रूपया एवं करीब 7 का जेवरात की चोरी अज्ञात अपराधियों ने कर लिया है. मामले के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया. तकनीकी शाखा के सहयोग से घटनास्थल का कॉल डम्प एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संलिप्त अज्ञात अपराधी के विरूद्ध छापामारी किया गया. गठित टीम झल्लू राय को को चोरी किये गये कुछ सामानों के साथ गिरफ्तार किया. बरामद समान की अनुमानित कीमत करीब 5,00,000 रूपया होगी. संलिप्त अन्य इंटरस्टेट अपराधियों के विरूद्ध छापामारी की जा रही है. झल्लू राय का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध विभिन्न थाना में आधा दर्जन मामला दर्ज है.
