Ranchi: फर्जी बैंक खोल अधिक ब्याज का लालच देकर कई लोगो से ठगी करने वाला आरोपी को गोड्डा के महगामा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 5 साल से फरार चल रहे आरोपी पर गोड्डा के विभिन्न थाना में 8 मामले दर्ज है. महगामा थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी नमित कुमार जयसवाल मानव सेवा बैंक नाम से फर्जी बैंक खोल कर लोगो से ठगी करता था. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि 2019-2020 में मानव सेवा बैंक नाम से महगामा में फर्जी बैंक संस्थान खोलकर अन्य बैंको से अधिक ब्याज राशि देने का झांसा देकर अनेको लोगों से ठगी कर लाखों रूपये का गबन कर फरार चल रहे आरोपी अपनी पहचान छुपाकर रह रहा है. आरोपी अलग-अलग मकान किराये पर लेकर बदल-बदलकर रह रहा है. जिसके विरुद्ध महागामा थाना में 7 व टाउन थाना में एक मामला दर्ज है. सूचना पर एसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया. गठित टीम छापेमारी कर फरार आरोपी नामित कुमार जयसवाल को गिरफ्तार किया. विदित हो कि इस फर्जीवाड़े में शामिल अन्य नामजद आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था.
