Ranchi: रांची के भेटनरी कॉलेज रोड ब्लॉक चौक के नजदीक ग्राहक को ब्राउन सुगर देने पहुंचे आरोपी को कांके थाना पुलिस ने दबोच लिया है. सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज चौक के रहने वाले गिरफ्तार आरोपी संजीव कुमार सिंह के पास से 3.80 ग्राम का 33 पुडिया ब्राउन सुगर, मोबाईल, 2,000 रू० नगद एवं बाईक (एच01 एफएम6664) पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी के निर्देश पर राजधानी रांची में लगातार अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रविवार को कांके थाना गश्ती दल भेटनरी कॉलेज रोड ब्लॉक चौक कांके के पास दो संदिग्ध को पकड़ने का प्रयास किया. जिसमें एक फरार हो गया. दूसरे आरोपी संजीव कुमार सिंह को पकड़ा गया. तलाशी लेने पर उसके दाहिने पॉकेट से करीब ब्राउन सुगर, मोबाईल एवं नगद समेत अन्य समान बरामद किया गया. आरोपी ने पूछताछ के क्रम में पुलिस क बताया कि ये अन्र्त्तराज्यीय गिरोह के पैडलर के रूप में बिहार के सासाराम से ब्राउन सुगर मांगवाकर रांची के कुछ क्षेत्रों में घुम-घूम कर बेचता है. इसी क्रम में आज ये भेटनरी कॉलेज रोड ब्लॉक चौक काके की तरफ ग्राहक को ब्राउन सुगर देने आये हुए थे. तभी पुलिस पकड़ लिया.
