Patna: बंगाल से स्मैक लेकर पहुंचे आरोपी मधेपुरा के सुखासन से अरार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के समसेरगंज थाना क्षेत्र के बगदाद नगर के रहने वाले गिरफ्तार आरोपी आशीफ के पास से 210 ग्राम स्मैक पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अरार थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बंगाल से एक व्यक्ति स्मैक लेकर आया है जो ग्राम-सुखासन वार्ड नं0-10 स्थित बिंटू यादव के घर के पास रूका हुआ है. सूचना पर अरार थाना पुलिस दलबल के साथ ग्राम-सुखासन वार्ड नं0-10 बिंचू यादव के घर के पास एक संदिग्ध आशीफ को देख रोका गया. तलाशी में स्मैक बरामद किया गया. इस संबंध में अरार थाना (कांड सं0-08/26) में मामला दर्ज किया गया है.
