Ranchi: गुमला से लोहरदगा कृषि बाजार के नजदीक चोरी की बाइक खरीद-बिक्री करते आरोपी को लोहरदगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी रांची, गुमला, लोहरदगा में दो महीना से बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था. गिरफ्तार आरोपी में गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के पबिया निवासी अफराज अंसारी, साईदुल अंसारी, मकबुल अंसारी और पुसो थाना क्षेत्र के सुरसा निवासी अफताब अंसारी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर आठ चोरी की बाइक पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली थी कि लोहरदगा कृषि बाजार के पास चोरी की गई बाइक को कुछ अपराधी खरीद-बिक्री करने की बात कर रहे हैं. सूचना पर गठित पुलिस की टीम छापेमारी के क्रम में अफराज अंसारी, साईद्दल अंसारी को दो बाइक के साथ पकडा गया. पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों बाइक चोरी की है. जिसे बेचने के लिए लोहरदगा लाया था. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि हमदोनों मकबुल अंसारी, अफताब अंसारी के साथ मिलकर बाइक की चोरी कर विगत दो महीना से अलग अलग स्थानों पर बेचने के लिए रखे है. दोनो के निशानदेही पर मकबूल अंसारी व आफताब अंसारी को पकड़ा गया. मकबुल अंसारी के गिरफ्तारी के पश्चात तीन बाइक पुसो थाना क्षेत्र के सुरसा से बरामद किया गया. वही अफताब अंसारी के निशानदेही पर गुमला थाना क्षेत्र के फोरी से एक बुके बरामद किया गया. बरामद बाइक रांची, गुमला, एवं लोहरदगा से चोरी की गई है. जो मुख्यतः मेला, हाट बाजार एवं पार्क को चिन्हित कर चोरी की घटना को अंजाम देता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed