Ranchi: साईबर ठगी का पैसा मांगवाने के लिए लोगो को पैसे का लालच देकर एटीएम ले जा रहे आरोपी को हजारीबाग के मुफस्सिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी अपना हिस्सा निकाल साईबर अपराधियों को बाकी रुपया पहुँचाता था. गिरफ्तार आरोपी में कोर्रा थाना क्षेत्र के सिंदूर निवासी राजू वर्मा, बड़ाबाजार थाना क्षेत्र के हनुमान नगर के रहने वाले शिया कुमार, गिरीडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के फुलकारिया निवासी मो० जाकिर अंसारी और देवघर जिले के मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के बंसमी निवासी तस्लीम अंसारी का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 11 स्मार्टफोन, 6 सिम, विभिन्न बैंक का 19 एटीएम कार्ड, हुंडई अलकाजर कार (BR-OBG-7005), ब्रेजा कार (JH10DE-5254) और 150000 रुपये नगद पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए हजारीबाग एसपी ने सोमवार को बताया कि गुप्त सुचना मिली कि दो व्यक्ति बिहार नंबर के वाहन में ग्राम डुमर के ग्रामीण लोगों से उनका खाता एवं एटीएम कार्ड ले रहा है. उसमें साईबर काईम का पैसा आता है. जिसको उनलोग साईबर अपराधियों को पैसा देगा. सूचना पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया. गठित छापामारी टीम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम डुमर स्थित सरौनी खुर्द जंगल के पास बिहार नंबर (BR02BG& 7005) के ALCAZAR साथ ब्रेजा कार (JH10DE& 5254) को रोक कर पुछताछ किया गया. जिसमें ALCAZAR कार सवार राजु वर्मा और शिवा कुमार का तालाशी के क्रम में एटीएम कार्ड, बैंक खाता एवं 1,50,000 रूपया बरामद किया गया. बरामद एटीएम कार्ड के बारे में पुछने पर आरोपी ने बताया कि ये सभी एटीएम कार्ड अलग-अलग व्यक्ति से झांसा देकर तथा कुछ पैसे देकर लिए है. जिसमें साईबर अपराधियों द्वारा भेजे गए पैसे को निकाल कर अपना हिस्सा रखने के बाद बाकी पैसा साईबर अपराधियों को पहुँचाते हैं. बरामद 1,50,000 रुपया भी साईबर अपराध से संबंधित है. जिसे एटीएम से निकाल कर साईबर अपराधियों को देने के लिए जा रहे हैं. दोनो के निशानदेही पर मो० जाकिर अंसारी और तसलीम अंसारी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के पास से ब्रेजा कार (JH10DE-5254) बरामद किया गया. गिरफ्तार दोनों आरोपी पेशेवर साईबर अपराधी है. इस संदर्भ में मुफस्सिल थाना (काण्ड सं0-192/25) में मामला दर्ज किया गया है.
