Ranchi: आईटीआई बस स्टैंड में गुमटी में गांजा बेच रहे आरोपी को सुखदेवनगर थाना पुलिस ने पकड़ा है. 4.500 किग्रा गांजा के साथ चार आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के वृन्दावन नगर के रहने वाले प्रिंस कुमार सिंह, मुरला पहाड़ के नजदीक रहने वाले अजित कुमार, मधुकम महुआटोली के रहने वाले संजय साहु और पुंदाग ओपी क्षेत्र के शालीमार बाग के नजदीक रहने वाले दामोदर साहु का नाम शामिल है. पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी आईटीआई बस स्टैण्ड के पास तीन गुमटी दुकान में गांजा बेचा जा रहा है. तथा एक लड़का झोला में गांजा लेकर ब्रिकी करने के लिए आया है. सूचना पर कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम गांजा के साथ प्रिंस कुमार सिंह को पकड़ा गया. प्रिंस के निशानदेही पर आईटीआई बस स्टैण्ड में स्थित अजीत कुमार साहु, दामोदर साहु व संजय साहु के अलग-अलग गुमटी से गांजा बरामद किया गया. तीनों आरोपी से जब कड़ाई से पुछताछ करने पर तीनों आरोपी ने घर में भी बेचने के लिए गांजा रखने की बात कही. पुलिस की टीम तीनो गुमटी मालिक के घर पर छापामारी कर गांजा बरामद किया. इस संदर्भ में आरोपी के विरूद्ध सुखदेवनगर (पंडरा ओपी कांड सं0-185/25) मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
गिरफ्तार आरोपी प्रिंस सिंह के विरुद्ध कोतवाली, डोरंडा व सुखदेवनगर थाना में चार मामला दर्ज है. वही अजीत कुमार साहू के विरुद्ध सुखदेवनगर थाना में एक मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed