Ranchi: गुमला के बसिया थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी शिवा अहीर एक वर्ष पूर्व घटना को अंजाम दिया था.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार की गुमला एसपी को सूचना मिली कि गुमला की एक नाबालिग पीड़िता ने 29 जुलाई को रांची सदर अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है. पीड़िता की माँ ने लोअर बाजार थाना के समक्ष बयान दिया गया है कि आरोपी शिवा अहीर ने 1 वर्ष पूर्व पीड़िता का बलात्कार किया था. तत्पश्चात् पीड़िता गर्भवती हो गई थी. सूचना पर बसिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवा अहीर की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया.
