Patna: खगड़िया के गोगरी थाना पुलिस ने कन्हैया हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया था. आरोपी जिच्छु महतो गोगरी थाना क्षेत्र के फुदकीचक का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर 10 गोली, 3.15 बोर का 16 गोली, मोबाईल, बिन्दौलिया एवं नकाबपोश पुलिस ने बरामद किया है.
रविवार को घटना की जानकारी देते हुए खगड़िया एसपी ने बताया कि 1 अगस्त की रात गोगरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम फुदकीचक में आपसी विवाद में कन्हैया कुमार को गोली मारकर हत्या कर दिया गया है. सूचना पर गोगरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर मामले की जाँच व पड़ताल की. जाँच में पता चला कि कन्हैया कुमार का आपसी विवाद में जिच्छु महतो की हत्या की गई है. घटना को गंभीरता से लेते हुए गोगरी एसडीपीओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. पुलिस टीम तकनीकी एवं मानवीय आसुचना के आधार पर जिच्छु महतो को कट्टा, गोली के साथ धनखेता कौवाकोल मार्ग से गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में मृतक के बहनोई सुबोध कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर गोगरी थाना (कांड सं0-191/25) में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध चौथम और गोगरी थाना तीन मामला पूर्व से दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed