Ranchi: बोकारो के फुसरो बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने में शामिल आरोपी को बेरमो थाना पुलिस ने उड़ीसा से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी निसार अली उर्फ काला उड़ीसा के नोवापाड़ा जिले के जोंक आदर्श थाना क्षेत्र के घोबी पाडा का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर 4 पीस सोना का चेन, 30 पीस सोना का ईयर रिंग और मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. बरामद सोने का बाजार मूल्य करीब 8,00,000 रुपये आंकी गई है.

मामले की जानकारी देते हुए बोकारो एसपी ने बताया कि 29 मार्च को राजेन्द्र प्रसाद दास के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात दो के विरूद्ध फुसरो बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान से सोना का चेन, सोना का झुमका एवं सोना का टॉप्स चोरी के आरोप में बेरमो थाना (काण्ड सं0-22/26) में मामला दर्ज किया गया. चोरी किये गये सोने का अनुमानित कीमत करीब 15,00000 बताया गया. घटनास्थल का कॉल डम्प, तकनीकी विश्लेषण एवं दुकान का सीसीटीभी फुटेज से प्राप्त फोटो के आधार पर बेरमो एवं चन्द्रपुरा थाना से एक टीम बनाकर उड़ीसा भेजा गया. गठित टीम तकनीकी साक्ष्य, फोटो, एवं परिस्थितिजन साक्ष्य के आधार निसार अली उर्फ काला को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार निसार अली उर्फ काला ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपने सहयोगी के साथ मिलकर चन्द्रपुरा एवं फुसरो बाजार में सोना-चाँदी के दुकान से दुकानदार को बातो में उलझाकर सोना-चाँदी के जेवरात चोरी करने की बात स्वीकार किया. आरोपी के निशादेही पर चोरी का सोना घर से बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपी का अपराधिक इतिहास रहा है. कोरापुर जेल में भी रहा है. अन्य आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed