Ranchi: चाईबासा के चकोमटोनांग स्थित जंगल में हत्या का वारदात को अंजाम देने में शामिल आरोपी टेबो थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी सनिका संगवार टेबो थाना क्षेत्र के चकोमटोनांग का रहने वाला है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को सूचना मिली कि टेबो थाना क्षेत्र के ग्राम चकोमटोनांग से करीब 500 मी0 की दूरी पर जंगल क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव है. सूचना पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. मृतक का पहचान चकोमटोनांग निवासी मोरा नाग के रुप में की गई. मृतक के भाई कानु नाग के फर्दब्यान के आधार पर टेबो थाना (कांड सं003/26) में सनिका संगवार एवं गोबाई संगवार के के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई. आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी टीम सनिका संगवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा पत्थर को बरामद किया गया.
