Patna: सारण में भेल्दी चौक पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर हमले में शामिल आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है. भेल्दी थाना पुलिस आईटी एक्ट के तहत 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है. एवं 1 विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है. गिरफ्तार आरोपी में भेल्दी थाना क्षेत्र के राहुल सिंह, रोहित कु० गुप्ता, गुड्डू कु० यादव उर्फ जियान, प्रिंस कुशवाहा उर्फ विनोद कुमार सिंह, अमनौर थाना क्षेत्र के मुन्ना राम और एक विधि विरुद्ध बालक का नाम शामिल है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमनौर थाना (कांड संख्या 01/26) में अपहृत बालक शिवम कुमार का शव अमनौर पुलिस थाना पुलिस ने ग्राम मंद्रौली स्थित झाड़ी से बरामद किया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. बीते मंगलवार को मृतक के परिजन एवं अन्य ग्रामीणों ने भेल्दी चौक पर शव रखकर सड़क जाम एवं विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया गया, परंतु भीड़ उग्र हो गई तथा पुलिस बल पर लाठी-डंडों से हमला किया गया. जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए. जांच के क्रम में सोशल मीडिया के माध्यम से भीड़ को उकसाने की बात सामने आई है. उपद्रवियों द्वारा 04 सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया. जिस संबंध में भेल्दी थाना (कांड संख्या-18/26) में मामला दर्ज किया गया. मढ़ौरा एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम छापेमारी कर अब तक 6 आरोपी को गिरफ्तार किया. शेष आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
