Ranchi: बोकारो के सुंदरम स्टील कम्पनी के स्पंज आयरन हेरफेर कर टुण्डी बाजार स्थित कबाड़ी दुकान में बेचने में शामिल आरोपी को बालीडीह थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के सोहनाद निवासी गोपाल भण्डारी, टुंडी थाना क्षेत्र के टुंडी बाजार निवासी काशीनाथ रवानी उर्फ रोहित रवानी और बंगाल के पुरुलिया जिला के कोटशिला थाना क्षेत्र के चितमु मुकेश गोराई का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर टेलर वाहन (NL01AB-4580) जिसमें 75 टन लोड स्पंज आयरन को 67 टन दिखाया गया था. टेलर वाहन (JH09AX-3629) जिसमें 81 टन लोड स्पंज आयरन को 72 टन दिखाया गया था. टुण्डी बाजार स्थित काशीनाथ रवानी के कबाड़ी दुकान से जप्त किया गया 13730 किग्रा स्पंज आयरन पिलेट्स एवं 20000 रुपया, कांटा बाबु गोपाल भण्डारी के जैनामोड़ स्थित किराये के मकान से 26540 रुपए, मोबाईल और कांटा स्लीप पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 जून को बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र स्थित सुंदरम स्टील कम्पनी के मालिक अनुराग सिंघानिया ने लिखित आवेदन दिया कि उनके कम्पनी के कुछ स्टाफ स्पंज आयरन की चोरी कर बेचता है. जिससे कंपनी को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है. आवेदन के आधार पर बालीडीह थाना (काण्ड सं० 214/25) मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. अनुसंधान के क्रम में नामजद आरोपी गोपाल भण्डारी एवं मुकेश रवानी को गिरफतार किया गया. आरोपी पुछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया. आरोपी के निशानदेही पर टुण्डी चोरी का 13730 किग्रा स्पंज आयरन पिलेट्स बरामद किया गया. वही तीसरे सहयोगी काशीनाथ रवानी उर्फ रोहित रवानी को टुंडी बाजार से गिरफतार किया गया. आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि ये नवम्बर माह से कई बार कांटा करने के दौरान कांटा मैन के सहयोग से अधिक माल ट्रक में लोड कर वजन के दौरान वाहन का चक्का आगे कर कम वजन दिखाया जाता था. पुनः कंपनी से चोरी गये माल को टुण्डी बाजार में उतार कर कबाड़ी दुकान में स्टॉक कर बेच दिया जाता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed