Patna: सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर युवती का अश्लील फोटो वायरल करने में शामिल आरोपी को सीतामढ़ी के साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. परिहार थाना क्षेत्र के महादेवपट्टी के रहने वाले गिरफ्तार आरोपी मनिभूषण कुमार के पास से मोबाइल और सिम कार्ड पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता द्वारा सीतामढ़ी साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि किसी अज्ञात ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पीड़िता एवं उसकी बहन की तस्वीरों का दुरुपयोग करते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं अश्लील सामग्री प्रसारित की गई. इस संबंध में सीतामढ़ी साइबर थाना (कांड संख्या-04/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीतामढ़ी एसपी के निर्देशन में साइबर पुलिस टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, (Meta) से प्राप्त आईपी एड्रेस एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई तथा छापामारी के क्रम में आरोपी को पकड़ा गया. घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं सिम कार्ड बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed