Ranchi: पड़ोसी के घर पर फायरिंग में शामिल आरोपी हथियार के साथ जमशेदपुर के टेल्को थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में आदर्शनगर के रहने वाले सागर उपध्याय उर्फ बीतू मात्रे और लकड़ीटाल निवासी किशन पंजीयन का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर हथियार, तीन खोंखा, दो मोबाईल और Swift कार (JH05BG9121) पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रात करीब 2 बजे डायल 112 पर शिकायत आया कि आदर्शनगर मनिफीट में गुड्डु प्रसाद घर पर उनके पड़ोसी सागर उपध्याय फाईरिंग कर रहा है. सूचना विशेष छापामारी दल कार्रवाई करते हुए दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी के साथ पूर्व से विवाद चल रहा है. इसी वजह से घटना को अंजाम को अंजाम दिया गया.
