Ranchi: पैसा नहीं लौटने के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट से परेशान आरोपी ने विनय यादव पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. जामताड़ा के मिहिजाम थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए एक विधि विरूद्ध बालक समेत चार अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी में मिहिजाम थाना क्षेत्र के कुर्मी पाड़ा के रहने वाले शांतनु महतो, कानगोई के रहने वाले राहुल राज, बंगाल के रूपनारायणपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सुमित गुप्ता और एक विधि विरूद्ध बालक शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 1 देशी पिस्टल, 2 मैगजीन, 1 गोली, 1 मोबाइल, 1 बाइक और विधि-विरूद्ध बालक के द्वारा घटना के समय पहना हुआ वस्त्र पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार भोला यादव के लिखित आवेदन के आधार पर उनके पुत्र विनय यादव को जान मारने की नियत से गोली मारने के आरोप में शांतनु महतो एवं इनके सहयोगी के विरूद्ध मिहिजाम थाना (कांड सं0-17/2025) मामला दर्ज किया गया था. मामले के उद्भेदन के लिए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित किया गया. उक्त विशेष दल तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सुत्र के माध्यम शांतनु महतो, राहुल राज, सुमित गुप्ता व एक विधि विरूद्ध बालक को पकड़ा गया. गिरफ्तार अपराधियों ने घटना में संलिप्तता की बात स्वीकार करते हुए इनलोगों ने बताया कि विनय यादव शांतनु महतो का पैसा नहीं दे रहा था. राहुल राज के साथ हमेशा गाली-गलौज एवं मारपीट करते रहता था. जिस कारण हमलोग प्लान बना कर घटना को अंजाम दिया. घटना में प्रयुक्त हथियार को निरूद्ध बालक के नवनिर्मित मकान के सामने रोड किनारे झाडी से एवं बाइक को उसी के नवनिर्मित मकान से बरामद किया गया. सुमित गुप्ता के विरुद्ध पूर्व से भी एक मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed