Ranchi: हटिया आरपीएफ की टीम ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत हटिया रेलवे स्टेशन पर 25.00 किग्रा गांजा के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है.
आरोपी में यूपी के संत कबीर नगर जिले के मोलनापुर निवासी धर्मेंद्र कुमार और बिहार के चंपारण जिले पूजहा थाना क्षेत्र के उत्तरी पटरजिवा निवासी शेख कलाम का नाम शामिल है. आरपीएफ प्लेटफार्म तीन पर आरोपी को संदेहास्पद स्थिति में दो पीठू बैग एवं एक ट्रॉली बैग के साथ फुट ओवर ब्रिज के पास बैठे हुए देखा. पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया कि उनके बैग में गांजा है. बरामद गांजा का अनुमानित मूल्य 2,50,000 रुपये बताया गया है. आरोपी ने बताया कि राहुल कुमार नामक व्यक्ति बलांगीर स्टेशन से गांजा लाने के लिए भेजा गया था. जिसे गोरखपुर में सौंपा जाना था. इस काम के बदले दोनो को 5-5 हजार मिलने थे. आरपीएफ ने आगे की कार्रवाई के लिए हटिया जीआरपी को सौंप दिया. जीआरपी थाना में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed