Ranchi: डीलरों से कलेक्शन कर मंथली रिश्वत की मांग करने वाला नवनियुक्त प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी को दुमका एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. साहेबगंज जिले के बरहरवा प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी नंदन कुमार को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया है.
एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार मो० आलमगीर एसीबी से लिखित शिकायत किया था. जिमसें बताया गया कि बरहरवा से सभी डीलरों से कलेक्शन कर प्रत्येक माह 50,000 रू० मंथली रिश्वत के रूप में मांग बरहरवा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नंदन कुमार द्वारा की जा रही है. एसीबी शिकायत का सत्यापन कराया. सत्यापन के क्रम में आरोपी बरहरवा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नंदन कुमार के द्वारा 50,000 रूपये रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई थी. परिवादी के लिखित आवेदन एवं सत्यापनकर्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर बरहरवा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नंदन कुमार के विरूद्ध दुमका एसीबी थाना (कांड सं0-02/26) में मामला दर्ज किया गया. और धावादल का गठन किया गया. ट्रैप की कार्रवाई के क्रम में बरहरवा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नंदन कुमार को परिवादी से 40,000 रूपये रिश्वत लेते गुरुवार को प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय से रंगे हाथ विधिवत गिरफ्तार किया गया.
