Ranchi: एसीबी दुमका की टीम ने देवघर में कार्रवाई करते हुए जिला भू-अर्जन कार्यालय के दो कर्मचारियों को 10 रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों की पहचान प्रधान सहायक निरंजन कुमार और चपरासी नुनदेव यादव के रूप में की गई है. गिरफ्तारी के बाद निरंजन कुमार के देवघर स्थित सरकारी आवास का तलाशी लिया गया, तलाशी के क्रम में निरंजन कुमार के आवास से 3,19,800 रू० बरामद किया गया. एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार ब्रहमदेव यादव के द्वारा लिखित आवेदन दे कर सूचित किया गया कि देवघर जिला के बाईपास रोड निर्माण में अधिग्रहित जमीन का मुआवजा देने के लिए 4,41,000/-रू० का 5% (प्रतिशत) की रिश्वत मांग जिला भू-अर्जन कार्यालय का प्रधान लिपिक निरंजन कुमार द्वार की जा रही है. इस मामले का सत्यापन कराया गया. सत्यापन के क्रम में आरोपी निरंजन कुमार के द्वारा 20,000 रूपये 5 प्रतिशन कमीशन मांगने की पुष्टि हुई थी. परिवादी के लिखित आवेदन एवं सत्यापनकर्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर दुमका एसीबी थाना (कांड सं0-01/26) में मामला दर्ज किया गया. इसके बाद धावादल का गठन किया गया. कार्रवाई के दौरान निरंजन कुमार के कहने पर परिवादी द्वारा अनुसेवक नुनुदेव प्रसाद यादव को रिश्वत की राशि 10,000 रू० दिया गया. इसके बाद प्रधान लिपिक निरंजन कुमार एवं चपरासी नुनदेव प्रसाद यादव को आवेदक से 10,000 रूपये रिश्वत लेते हुए शुक्रवार को देवघर भू-अर्जन कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed