Ranchi: भेल कंपनी का कर्मी बताकर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी को मुंगेर को कोतवाली थाना पुलिस ने जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपी रौशन झा झारखंड के जमशेदपुर जिले के गोविंदपुर स्थित रेलवे फाटक पार दयाल सिटी हरगोविन्दपुर अपार्टमेन्ट का रहने वाला है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नौकरी लगाने के नाम पर अवैध पैसा वसूली को लेकर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली (पूरबसराय) थाना (कांड सख्या-25/24) मामला दर्ज किया गया था. गिरफ्तारी के डर से आरोपी फरार चल रहा था.
आरोपी अपने आप को पटना, भेल कंपनी का कर्मी बताकर नौकरी लगाने के नाम पर लगभग 3.40 लाख रूपये की वसूली की थी. गिरफ्तारी के लिए लगातार आसूचना संकलन पर छापामारी की जा रही थी. इसी क्रम में आरोपी के जमशेदपुर में होने की आसूचना मिली. सूचना पर गठित एक विशेष छापामारी दल आरोपी को गिरफ्तार किया.
