Ranchi: पलामू के पांकी थाना पुलिस ने युवक के साथ मारपीट कर लूटपाट करने वाले चार आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में सुशील कुमार यादव, चुनु कुमार यादव, राहुल कुमार और राजन कुमार सिंह का नाम शामिल है. सभी आरोपी तरहसी थाना क्षेत्र के रहने वाले है. आरोपी के निशानदेही पर कैनन विडियो कैमरा, निकोन फोटो कैमरा, आईफोन मोबाइल, घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार (JH01FL-1235) और चारों आरोपी का मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार बीते सोमवार को मनोज कुमार नामक व्यक्ति के लिखित आवेदन के आधार पर पांकी थाना (कांड सं0-44/2025) मामला दर्ज किया गया था. जिसमे बताया गया था कि , धारा 309(4) बी.एन.एस. के तहत प्राथमिकी चार अज्ञात अपराधियों ने मारपीट कर कैनन विडियो कैमरा, निकोन फोटो कैमरा एवं आईफोन मोबाइल की लूट लिया. मामले को लेकर पलामू एसपी के आदेश पर पांकी अंचल निरीक्षक के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट में प्रयुक्त वाहन सहित चारों आरोपी को गिरफ्तार कर लूटे गए सामान को बरामदग किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed