Patna: सारण के दरियापुर बाजार के आगे बिहार सरकार का लोगो लगा वाहन से उतरे संदिग्ध सीबीआई व डीआईयू अधिकारी बता स्वर्ण कारोबारी से ज्वेलरी छिनने का मामला सामने आया है. कारोबारी के आवेदन के आधार पर दरियापुर थाना (कांड सं०-443/26) में मामला दर्ज किया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सारण एसएसपी के निर्देशन में एसआईटी का गठन किया गया है. आरोपी की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. साथ ही घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार स्वर्ण व्यवसायी 22 मई को वे अपने सहयोगियों के साथ निजी वाहन से पटना आवश्यक कार्य के लिए गए थे. रात को करीब 9:30 बजे सभी लोग वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में करीब 10:30 बजे दरियापुर बाजार से आगे बढ़ने के दौरान “बिहार सरकार” का लोगो लगा एक इनोवा वाहन उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया. वाहन से मास्क लगाए चार अज्ञात उतरे स्वयं को सीबीआई एवं डीआईयू का अधिकारी बताए. और कारोबारी से कहा कि मुख्यालय से सूचना मिली है कि आपलोग अवैध काम करते है. जांच के नाम पर कारोबारी एवं उनके एक साथी को जबरन अपने वाहन में बैठा लिया तथा तीन व्यक्ति उस गाड़ी से उतरकर मेरे गाड़ी में बैठ गये. अपराधियों ने पीड़ितों को अलग-अलग कर कट्टा का भय दिखाते हुए मारपीट एवं गाली-गलौज करते हुए 22 ग्राम सोना, 1 किग्रा चांदी, मोबाइल एवं नगद राशि, एटीएम कार्ड एवं अन्य कागजात छीन लिया. इसके बाद अपराधियों ने पीड़ितों को गौरा जैवनिया चिमनी भट्ठा के पास उतार दिया तथा गाड़ी की चाभी निकाल लिया. एवं वाहनों के साथ फरार हो गया.
