Ranchi: लातेहार के हेरहंज थाना पुलिस ने जगेश्वर उरांव हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. ओझा गुनी करने के शक में आरीप ने बुजुर्ग की टांगी काटकर हत्या की थी. हेरहंज थाना क्षेत्र के खैराटांड निवासी गिरफ्तार आरोपी बिरेन्द्र उरांव के निशानदेही पर टांगी, पत्थर, आरोपी का खुन लगा कपड़ा पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को हेरहंज थाना क्षेत्र के ग्राम खैरटांड जंगल में 62 वर्षीय जगेश्वर उरांव उर्फ जलेश्वर उरांव की हत्या कर इसके शव के छुपाने के इरादे से फेक दिया गया था. मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लिया. वही हेरहंज थाना (कांड सं0-39/25) में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई. एसपी के निर्देश पर एक छापामारी टीम गठित किया गया. गठित टीम आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में घटना को अंजाम दिये जाने की बात को स्वीकार किया. आरोपी के के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी एवं पत्थर को बरामद किया गया. जप्त पत्थर एवं टांगी से ही आरोपी ने मृतक जगेश्वर उरांव उर्फ जलेश्वर उरांव को ओझा गुनी करने के शक में हत्या किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed