Ranchi: रांची से एक संदिग्ध आकंती को पकड़ा गया है. रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित तरकब लॉज संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. जानकारी के मुताबित पकड़े गये संदिग्ध अशहर दानिश बोकारो जिले के पेटरवार इलाके का रहने वाला है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल व झारखंड एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में अशहर दानिश को पकड़ा गया है. बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को संदिग्ध के रांची में छिपे होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद झारखंड एटीएस की मदद से आरोपी को हिरासत में लिया गया है. जिसके पास से केमिकल, हथियार समेत कई अन्य समान भी मिले है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed