Ranchi: सुर्यदेव यादव हत्याकांड का खुलासा करते हुए गढ़वा के बड़गड़ थाना पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी में पिता-पुत्र और दो सगा भाई शामिल है. गिरफ्तार आरोपी में रामकिशुन यादव उर्फ दुबई यादव, पुत्र छोटू यादव उर्फ शिव कुमार यादव, राजु यादव और भाई संतोष यादव का नाम शामिल है. आरोपी बड़गड़ थाना क्षेत्र के टेहरी का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर दो लकड़ी का बेत सहित खुन लगा हुआ कुल्हाड़ी और खुन लगा हुआ लाठी पुलिस ने बरामद किया है. अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आई कि पूर्व से इनलोगों के बीच में जमीन का विवाद चल रहा है. 1 मार्च को संध्या में रामकिशुन यादव उर्फ दुबई यादव तथा कौलिया देवी उर्फ कलावती देवी ने अपने घर के पास में विद्वेष की भावना से मृतक सुर्यदेव यादव के तीन बकरी को जहर देकर मार दिया गया. जिसकी सूचना मृतक सुर्यदेव यादव तथा इनके परिवार वालों ने स्थानीय मुखिया को दिया. मुखिया ने मृत बकरी फोटो की मांग करने पर मृतक वहाँ पर गए तो आरोपी पक्ष ने पूर्व नियोजित तरीका से जानलेवा हमला कर इनकी हत्या कर दी गई तथा तथा मृतक सुर्यदेव दास को बचाने गए इनके परिवार अन्य सदस्य महेश यादव, गणेश यादव, रमेश यादव तथा लंगड़ी देवी को भी कुल्हाड़ी एवं लाठी-डंडा से मारकर जख्मी कर दिया गया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 मार्च को संध्या में करीब 20:30 बजे यह सुचना प्राप्त हुई कि बड़गड़ थाना क्षेत्र के हेसातु स्थित दुबियाठी टोला में एक व्यक्ति सुर्यदेव यादव की कुल्हाड़ी एवं लाठी डंडा से मारकर हत्या कर दी गई है तथा इनके घर के कुछ लोग जख्मी है. सूचना पर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुँची. जहां सुर्यदेव यादव को मृत अवस्था में खून से लथपथ एवं इनके बेटे महेश यादव, गणेश यादव, रमेश यादव तथा मृतक की पत्नी लंगड़ी देवी को भी जख्मी थी. घटनास्थल पर एक खुन लगा हुआ कुल्हाड़ी भी जप्त किया गया. इसके पश्चात ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. एवं मृतक को पोस्टमार्ट के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. इस संबंध में बड़गड़ थाना (कांड संख्या-07/26) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में घटना में संलिप्त चारों आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक खुन लगा हुआ कुल्हाड़ी तथा एक खुन लगा हुआ लाठी भी बरामद किया गया. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed