Patna: आय से अधिक संपत्ति मामले में सीतामढ़ी के सुरसंड BDO (प्रखंड विकास पदाधिकारी) के 5 ठिकानों पर निगरानी की टीम शनिवार को कार्रवाई की है. शनिवार को एक साथ पांच ठिकानों पर रेड से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. बीडीओ कृष्णा राम के सीतामढ़ी जिला स्थित सरकारी आवास, कार्यालय, मोतिहारी जिला के तुरकौलीया थाना क्षेत्र के टिकैत स्थित पैतृक आवास एवं राजाबाजार मोहल्ला गली नं-02 स्थित किराए के आवास एवं राजधानी पटना रांची के लेखा नगर स्थित साई श्याम मार्ट सिटी अपार्टमेंट के फ्लैट नं -407 की तलाशी की कार्रवाई की गई. निगरानी थाना (काण्ड सं0-29/26) में बीडीओ कृष्णा राम के विरूद्ध आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था. कृष्णा कुमार के विरुद्ध 79,56,640 रूपया का प्रत्यानुपातिक धनार्जन का मामला दर्ज है. जो उनकी ज्ञात आय से करीब 59.8% अधिक है. हालांकि की अबतक के तलाशी के क्रम में कोई भी उल्लेखनीय बरामदगी नहीं हुई है. तलाशी एवं अनुसंधान कार्य जारी है.
