Patna: सुपौल जिला का कुख्यात अपराधी मो० दिलशाद को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. एसटीएफ की विशेष टीम, सुपौल जिला पुलिस एवं सीएपीएफ की संयुक्त कार्रवाइ में प्रतापगंज थाना (काण्ड संख्या-22/25) में दर्ज मामले में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ा गया है. कुख्यात अपराधी मो० दिलशाद वीरपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गोथ का रहने वाला है. आरोपी के विरूद्ध सुपौल जिला के प्रतापगंज थाना में हत्या, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट सहित 2 से अधिक मामले दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed