Ranchi: सुखदेवनगर थाना पुलिस ने जहरीली शराब कारोबार का खुलासा किया है. यहां का शराब रिंग रोड स्थित लाईन होटलो व ढाबा में सप्लाई किया जाता था. कैलाश नगर इरगु टोली के रहने वाले आरोपी सुनील कुमार राय को गिरफ्तार किया है.
आरोपी के घर से 20 लीटर पानी के जार मे रखे करीब 15 लीटर विदेशी शराब, टीचर, ब्लेकडौंग, 100 पाईपर, ब्लैक एंड वाईट, ब्लैडर समेत अन्य शराब के खाली बोतल, रेपर, विभिन्न कपनियों का सीलबंध धक्कन तथा हालमार्क स्टीकर, सील करने की सामाग्री, दो बाईक तथा एक स्कुटी पुलिस ने बरामद किया है. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर मिली गुप्त सूचना पर पुलिस कार्रवाई की है. आरोपी अपने मकान में ही रहकर कारोबार करता था.

5.60 लाख के ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी राकेश रंजन को मिले गुप्त सूचना पर 5.60 लाख के ब्राउन शुगर के साथ आरोपी पुलिस गिरफ्तार किया है. सूचना मिली थी कि कुछ लोग बिहार के सासाराम से ब्राउन शूगर लेकर राँची स्टेशन से पहाड़ी मंदिर सुखदेवनगर की बाइक में आ रहे है. कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम पहाड़ी मंदिर आने वाला रास्ता बानों मंजिल रोड में तस्कर का इतंजार करने लगा. इसी बीच बाइक (JH01B-9752) सवार तीनो आरोपी शिवा राम, अमर कुमार यादव और सूरज कुमार शर्मा को बानों मंजिल रोड की ओर से आता हुआ दिखाई दिया. जिसे रोका गया. तलाशी लेने पर तीनो के पास से 28.59 ग्राम ब्राउन शूगर बरामद किया गया. जिसका बाजार मूल्य 5,60,000 रुपये बताया गया है. तीनों से ब्राउन शूगर के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि ये लोग सासाराम के बबन साह उर्फ मौसा जी और सूरज कुमार से ब्राउन शूगर खरीद कर लाते है. और राँची में उँची दामों में बेचते है. तीनो को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में सुखदेवनगर थाना (काण्ड सं0-954/25) में मामला दर्ज किया गया. अमर कुमार यादव का आपराधिक इतिहास रहा है. सुखदेवनगर थाना में हत्या और कोतवाली थाना में पोक्सों एक्ट का मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed