Patna: रोहतास के हसरी डिहरा पुल के नजदीक सुधीर हत्याकांड का खुलासा करते हुए दिनारा थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. युवती के साथ आपत्तिजनक विडियो वायरल करने के वजह से मारपीट के कारण हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था. गिरफ्तार अपराधी देवदास कुमार उर्फ नागा दिनारा थाना क्षेत्र के कुंड का रहने वाले है. आरोपी ने पूछताछ में इस बात का खुलासा किया कि कुछ माह पूर्व दिनारा थाना क्षेत्र के तोरा गांव के रहने वाले जेल में बंद अभिषेक पाण्डे उर्फ अभि का एक युवती के साथ आपत्तिजनक विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें अभिषेक पाण्डे को शक था कि यह विडियो रौशन कुमार एवं नागा कुमार के ने सोशल मिडिया पर वायरल किया है. इसी बात को लेकर अभिषेक पाण्डे ने मृतक सुधीर कुमार समेत अन्य सहयोगी के साथ मिलकर रौशन तथा नागा के साथ मारपीट किया. तथा उनका नग्न विडियो बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया. जिसके कारण रौशन एवं नागा ने आपने साथियों के साथ मिलकर सुधीर कुमार की हत्या की योजना बनाया और घटना को अंजाम दिया.

जेल में बंद अभिषेक पाण्डे को रिमांड पर लेगी पुलिस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 नवंबर को दिनारा थाना क्षेत्र के हसरी डिहरा पुल के पास सुधीर कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस संबंध में दिनारा थाना (काण्ड सं0-498/25) में तीन लोगो के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज कराया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए बिक्रमगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया. 19 नवंबर को को गठित टीम नामजद आरोपी दिनारा थाना क्षेत्र के लखन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा दिया. बुधवार को गठित टीम नामजद मुख्य आरोपी देवदास कुमार उर्फ नागा को गिरफ्तार किया गया. अभिषेक पाण्डे एवं उनके साथियों के द्वारा देवदास उर्फ नागा तथा रौशन कुमार के साथ मारपीट एवं उनका नग्न विडियो बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल करने के संबंध में नागा कुमार के बयान के आधार पर घटना में शामिल चार नामजद आरोपी के विरूद्ध दिनारा (कांड सं0-528/25) में मामला दर्ज कराया गया. अभिषेक पाण्डे एवं उसका भाई रिन्टु पाण्डे जोकि पूर्व के मामले में जेल में बंद है. उनको दिनारा थाना (काण्ड सं0-528/25) में रिमाण्ड किया जा रहा है. तथा उन्हें पुलिस रिमाण्ड पर भी लेकर पूछताछ करने का निर्देश दिया गया है. घटना में शामिल अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. देवदास कुमार उर्फ नागा दिनारा का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध चार मामला दर्ज है. भभुआ के मोहनिया थाना से मद्य निषेध मामले में आरोप पत्रित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed