Ranchi: राजधानी रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित हेसाग तालाब के पास चोरी का बाईक बेचा जाता है. बाईक चोर गिरोह के पकड़े गए अपराधी ने इसका खुलासा किया है. गिरफ्तार आरोपी में हटिया विकास नगर रोड नं0-02, सिंह मोड़ के रहने वाले राज उर्फ विजय सिंह, प्रेमनगर रोड नं-6 के रहने वाले संतोष उर्फ करण ठाकुर औऱ विनित उर्फ प्रिंस पासवान का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर आठ बाईक पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि हेसाग तालाब के पास कुछ आसामाजिक तत्व चोरी की बाईक लेकर इकट्ठा होकर सिगरेट आदि का नशा पान एवं अड़ेबाजी कर रहे है. सूचना पर रांची एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम छापामारी कर तीन आरोपी को चोरी की तीन बाईक के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी ने बताया कि हेसाग तालाब के पास सिगरेट आदि का नशापान के लिए इक्ट्ठा होते है तथा चोरी की बाईक को बेंचने के लिए ग्राहक को भी यही बुलाते है. बरामद दोनों बुलेट में से एक सामुदायिक भवन सोलंकी के कैम्पस से एवं दूसरा बुलेट को डेली मार्केट बंगला स्कुल शौचालय के पास से चोरी किया गया है. एक अन्य बाईक हटिया रेलवे स्टेशन के पास से चोरी किया है. इसके अलावे एक अन्य बुलेट हवाई नगर RFC रेस्टूरेंट के पास से, पैशन प्रो श्री राम अपार्टमेंट लटमा रोड से चोरी कर प्रेम नगर रोड नं0-04 के पास झाड़ी में छिपा कर रखे है, जिसे बरामद करा सकते है. आरोपी के निशानदेही पर दोनों बाईक को बरामद किया गया. इसके अलावे तीन चोरी की बाईक को कुछ लोगो को बेंचे थे जिन्हें यह नहीं बताया गया था कि ये सभी बाईक चोरी की है. जिसे पुलिस ने बरामद किया. आरोपी ने कुछ और चोरी की बाईक को बेंचा है जिनकी बरामदगी के लिए संभावित जगहों पर छापामारी की जा रही है. पकड़े गए आरोपी का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध जगरनाथपुर, डेली मार्केट और एयरपोर्ट थाना में पांच मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed