Patna: बिहार एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोडेड AK-47 समेत अन्य हथियार और गोली के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर वार्ड-5 के रहने वाले पंकज राय उर्फ सत्यजित राय और वार्ड नं-10 के रहने वाले अंकित कुमार का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से एक AK-47, दो देशी पिस्टल, एक रिवॉल्वर, एक देशी कट्टा, एक देशी थार्नेट, एक देशी एक नाली बंदुक, 5 मैग्जीन, 76 गोली और 3 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
घटना की जानकारी देते हुए भोजपुर एसपी ने बताया कि एसटीएफ टीम एवं शाहपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर स्थित आरोपी के घर से एक AK-47, दो देशी पिस्टल, एक रिवॉल्वर, एक देशी कट्टा, एक देशी थार्नेट, एक देशी एक नाली बंदुक, 5 मैग्जीन, 76 गोली और 3 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. आरोपी के अन्य अपराधियों से संबंध के बारे में पता किया जा रहा है. हथियार कहां इस्तेमाल किया जाना था. कहां से लाया गया था. इन सभी बिन्दुओ पर पुछताछ की जा रही है.
