Patna: एसटीएफ की टीम ने खगड़िया के तीन हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के निशानदेही पर 6 देशी पिस्टल, 12 मैगजीन, 5 गोली, 2 मोबाईल और 2 बाईक पुलिस ने बरामद किया है. आरोपी में राजधान के रहने वाले कृष्णा कुमार सिंह,
महेशखूंट कन्हैया टोला के रहने वाले रोहित कुमार उर्फ रौशन कुमार और काजीचक निवासी सोनू कुमार का नाम शामिल है. तीनो आरोपी महेशखूंट थाना क्षेत्र के रहने वाले है.
जानकारी के मुताबिक बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं खगड़िया जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीनो हथियार तस्कर को महेशखूंट थाना क्षेत्र से छापामारी कर हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. इस संदर्भ में महेशखूंट थाना में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed