Patna: कुख्यात अपराधी को एसटीएफ ने हथियार के साथ खगड़िया के सोनवर्षा से गिरफ्तार किया है. चौथम थाना क्षेत्र के सोनवर्षा के रहने वाले गिरफ्तार अपराधी घोघल यादव के पास से एक देशी कट्टा, एक गोली, एक मोबाईल और एक बाईक पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया एसपी के दिशा-निर्देश के अनुसार हथियार तस्करी एवं तस्करों के विरुद्ध लगातार छापामारी जारी है. इसी क्रम में चौथम थाना पुलिस एवं एसटीएफ के संयुक्त कार्रवाई के द्वारा गुप्त सुचना के आधार पर देशी कट्टा, गोली समेत अऩ्य समान के साथ कुख्यात अपराधी घोघल यादव को ग्राम सोनवर्षा से गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में चौथम थाना (कांड सं0-09/26) में मामला दर्ज किया गया है. उल्लेखनीय है कि यह अपराधी पूर्व में हत्या, आर्म्स एक्ट, दंगा एवं रंगदारी जैसे कई मामलों में जेल जा चुका है. घोघल यादव का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध चौथम, चित्रगुप्तनगर, मानसी थाना में 14 मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *