Patna: सारण पुलिस का वांछित और 25 हजार का ईनामी अपराधी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. सिवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के देवन छपरा निवासी ईनामी अपराधी अभिषेक सिंह उर्फ तूफानी सिंह को एसटीएफ और सारण के रिवीलगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया है. रिवीलगंज थाना (कांड संख्या 30/24) में दर्ज मामले में वांछित चल रहा था. अभिषेक सिंह के विरुद्ध पच्चीस हजार रूपये का ईनामी घोषित किया गया था. अभिषेक सिंह के विरूद्ध सिवान एवं सारण जिला के कई थानों में अपहरण, डकैती एवं आर्म्स एक्ट सहित कई मामले पूर्व से दर्ज है.
