Patna: सोना लुटेरा सुबोध सिंह गिरोह के अपराधी को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के चिश्तिपुर निवासी आरोपी धर्मवीर कुमार उर्फ बाबा को एसटीएफ ने इस्लामपुर थाना क्षेत्र से छापामारी कर गिरफ्तार किया है. बिहार एसटीएफ की एक विशेष टीम इंटरस्टेट सोना लूटेरा सुबोध सिंह गैंग के सक्रिय सदस्य एवं वांछित अपराधी धर्मवीर कुमार उर्फ बाबा को पूर्णिया के सहायक खजांची थाना (काण्ड सं0 146/24) में दर्ज मामले में पकड़ा गया है. आरोपी वर्ष 2024 में पूर्णियाँ जिला के सहायक खजांची थाना क्षेत्र स्थित तनिष्क ज्वेलरी शॉप में लूट काण्ड की घटना में शामिल था. आरोपी के विरुद्ध छतीसगढ़, बंगाल, महाराष्ट्र एवं बिहार के नालंदा, पूर्णियाँ एवं मुजफ्फरपुर जिला के विभिन्न थानों में हत्या, लूट एवं आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed