Patna: सरकारी जमीन पर दखल कब्जे को लेकर फायरिंग मामले में लापरवाही को लेकर थानाध्यक्ष समेत दो पुलिस पदाधिकारी को आईजी ने निलंबित कर दिया है. मगध क्षेत्र के आईजी गयाजी के बुनियादगंज थानाध्यक्ष पवन कुमार और एएसआई फिरोज अख्तर को जमीनी विवाद में दो पक्षो के बीच झड़प एवं गोलीबारी की घटना में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया है. विवाद के बाद एसएसपी ने वजीरगंज एसडीपीओ को जांच का निर्देश दिया. जांच में मामला सही पाया गया. प्रारंभिक जॉच में आए तथ्यों एवं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के प्रतिवेदन पर थानाध्यक्ष पवन कुमार एवं सेक्टर पदाधिकारी एएसआई फिरोज अख्तर मगध क्षेत्र के आईजी ने बरती गई लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया.
बता दे कि 15 दिसंबर को बुनियादगंज थाना क्षेत्र में दो पक्षो के बीच सरकारी जमीन के दखल कब्जे को लेकर झड़प के दौरान फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. पूर्व में दोनो पक्षो में जमीनी विवाद चल रहा था. इस संबंध में सेक्टर पदाधिकारी एएसआई फिरोज अख्तर एवं पुनि-सह-थानाध्यक्ष बुनियादगंज ने कोई प्रभावशाली कदम नही उठाया.
