Ranchi: रांची एसएसपी राकेश रंजन बीती रात देर रात सड़क पर निकले तो सड़क पर गड़बड़ी भी मिली. हालांकि लापरवाही देखने पर एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारी को निलंबित कर दिया है. जानकारी के मुताबिक एसएसपी रात्रि करीब 02:00 बजे जिला में कार्यरत पीसीआर वाहन एवं उनमे प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं जवानों के द्वारा किये जा रहे गश्ती कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में पीसीआर 02 में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को सही तरीके से कार्य नहीं कर रहे थे. कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण एसएसपी ने उक्त पदाधिकारी को निलंबित कर दिया. जिला में कार्यरत सभी पीसीआर एवं हाईवे पैट्रोल में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं जवानों को रात्रि गश्ती के क्रम में सजग और सतर्क रहकर रात्रि गश्ती करने के लिए निर्देशित किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed