Ranchi: अपराधियों के गोली से जख्मी हवलदार से मिलने रांची एसएसपी राकेश रंजन ह़ॉस्पीटल पहुंचे. घायल हवलदार रामशरीक वर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी ली. एसएसपी ने घायल हवलदार से बातचीत कर हौसला बढ़ाया. वही उन्होने बेहतर इलाज का निर्देश दिया.

बता दे कि रविवार बीते देर खलारी थाना पुलिस की गश्ती टीम बाईक सवार नकाबपोश ने हमला कर दिया. अपराधियों के फायरिंग में हवलदार को पैर में गोली लगी. खलारी-राय सड़क पर स्थित निर्मल महतो चौक पर स्थित पुलिस गश्ती दल ने संदिग्ध बाईक सवार को रोका. बाईक पर सवार चार संदिग्ध चेहरे ढ़क कर रखा था. हवलदार ने जब नकाब हटाने और इतनी रात को बाहर होने का वजह पूछा तो अपराधी अचानक फायरिंग करने लगा. इसी दौरान एक गोली हवलदार को लगी. हालांकि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की लेकिन तबतक आरोपी फरार हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed