Patna: सारण के अमनौर थाना पुलिस ने फरार स्प्रीट कारोबारी को गिरफ्तार किया है. अमनौर थाना क्षेत्र के गोरौल निवासी ओमप्रकाश राय उर्फ बिरू राय कई मामलों में वांछित था. सारण एसएसपी के निर्देश पर जिले में मद्यनिषेध के कांडों में फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर अमनौर थाना पुलिस टीम ने छापामारी के दौरान (कांड सं0- 318/24) वांछित स्प्रिट कारोबारी ओमप्रकाश राय उर्फ बिरू राय को गिरफ्तार किया. कारोबार में संलिप्त अन्य आरोपी के विरूद्ध लगातार छापामारी की जा रही है. ओमप्रकाश राय के विरुद्ध
अमनौर थाना में यडीह दर्जन व मकेर थाना में एक मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed