Ranchi: मादक द्रव्य पदार्थ से संबंधित लंबित सात मामले के साथ चार वर्ष से अधिक समय से लंबित मामले को लेकर कोडरमा एसपी अनुसंधानकर्ताओं व अधिकारियों के साथ समीक्षा की. इस क्रम में कोडरमा थाना का 6, तिलैया थाना का 14, चंदवारा थाना का 6, जयनगर थाना का 9, तिलैया डैम ओपी का 1, सतगावों थाना का 5, मरकच्चो थाना का 2 कांड एवं नवलशाही थाना का 2 मामले का कांड का थानावार संमीक्षा किया गया. समीक्षा के दौरान संबंधित अनुसंधानकर्ता,थाना प्रभारी को लंबित कांडो में फरार आरोपी की गिरफ्तारी, आरोपी के विरूद्ध न्यायालय से वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की जप्ती करने तथा अन्य अपेक्षित बिन्दुओं सहित अनुसंधान पूरा करने का मामले का मार्ग दर्शन एवं दिशा निर्देश दिया. साथ ही निर्धारित समय-सीमा के अंदर मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. दिये गये निर्देशों का अनुपालन नहीं करने एवं अनुसंधान में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों के विरूद्ध कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी गयी.
जिला में अभियोजन को सुदृढ़ करने के लिए मामले के अनुसंधान के क्रम में कांड दैनिकी आलेखन, आरोपी के गिरफ्तारी, सत्यापन एवं अनुसंधान के क्रम में आनेवाले अन्य तथ्यों के संदर्भ कार्रवाई के लिये अनुसंधानकर्ता को आवश्यक दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित सभी कांडों के अनुसंधानकर्ताओं को अनुसंधान के लिए कांड दैनिकी आलेखन, आरोपी के गिरफ्तारी एवं अनुसंधान के अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा दिर्नेश एवं सहयोग देंगे. साथ ही सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि यदि किन्हीं पदाधिकारी को मामले के अनुसंधान के दौरान कांड दैनिकी आलेखन एवं अनुसंधान के लिए अन्य बिन्दुओं पर किसी प्रकार की कठिनाई होती है, तो एसपी कार्यालय में उपस्थित होकर या मोबाईल से संपर्क कर उक्त पदाधिकारियों से सहयोग प्राप्त करेगें. एसपी ने डीएसपी (मु०), कोडरमा एवं संबंधित पुलिस निरीक्षकों को नियमित रूप से थाना जाकर लंबित कांडों का समीक्षा करने एवं अनुसंधानकर्ता को आवश्यक दिशा निर्देश व मार्ग दर्शन प्रदान करते हुये लंबित कांडों का निष्पादन का निर्देश दिया गया.
