Ranchi: कोडरमा में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस केन्द्र चन्दवारा में दंगा-नियंत्रण हेतु विशेष ड्रिल का आयोजन किया गया. यह ड्रिल एसपी अनुदीप सिंह के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसमें टियर गैस, एंटी-रायट गन एवं चिल्ली ग्रेनेड जैसे आधुनिक दंगा-नियंत्रण उपकरणों के प्रयोग का अभ्यास कराया गया. ड्रिल के दौरान पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी बाडी प्रोटेक्टर एवं हेल्मेट से सुसज्जित होकर वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में शामिल हुए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने की रणनीति का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया. पुलिस प्रशासन पूर्णतः सतर्क एवं प्रतिबद्ध है, ताकि होली का पर्व शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा के वातावरण में संपन्न हो सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *