Ranchi: आधा दर्जन थानेदार समेत 21 पुलिस पदाधिकारी का सिमडेगा एसपी ने तबादला किया है. शनिवार को इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है. जलडेगा थाना में तैनात एसआई सोनु कुमार को बानो थाना प्रभारी, साईबर सेल प्रभारी एसआई रमेश कुमार झा को ठेठईटांगर थाना प्रभारी, बानो थाना में तैनात एसआई जितेन्द्र प्रसाद वर्मा को गिरदा ओपी प्रभारी, निरंजन महतो को एएचटीयू थाना प्रभारी, सिमडेगा थाना में तैनात एसआई संजीत कुमार को कुरडेग थाना प्रभारी, ठेठईटांगर थाना में तैनात एसआई मनोज महली को रेंगारीह थाना प्रभारी और साईबर सेल में तैनात एसआई पंकज प्रमाणिक को साईबर सेल प्रभारी बनाया गया है.
वही ठेठईटांगर थाना प्रभारी एसआई मुरताज अंसारी, कोलेबिरा थाना में तैनात अरविन्द कुमार, अनुपम एक्का, गिरदा ओपी प्रभारी हर्ष कुमार, एएचटीयू थाना प्रभारी प्रदीप कुमार महतो को सिमडेगा थाना, रेंगारीह थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू, सिमडेगा थाना में तैनात मनीष कुमार को ठेठईटांगर थाना, साईबर सेल में तैनात मनीषा टोप्पो को महिला थाना, सिमडेगा थाना में तैनात कुलदीप कुमार मेहता, साइबर सेल में तैनात विनय कुमार को बानो थाना,
केरसई थाना में तैनात टिंकु कुमार वर्मा, कुरडेग थाना प्रभारी नवीन कुमार को कोलेबिरा थाना, ठेठईटांगर थाना में तैनात जयकान्त कुमार राय को जलडेगा थाना और बानो थाना प्रभारी विकास कुमार को साईबर सेल भेजा गया है. एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अविलम्ब योगदान का आदेश दिया है.
