Patna: आधी रात को महिला से फोन पर बात करने वाले खानपुर थाना में तैनात एएसआई को समस्तीपुर एसपी ने सस्पेंड कर दिया है. मामले को महिला ने एसपी से शिकायत की थी. जिसमे बताया गया कि पुलिस अधिकारी अनुचित समय मे संपर्क कर बातचीत का लहजा सीमा से बाहर था.
जानकारी के मुताबिक खानपुर थाना में पदस्थापित एएसआई अतुल कुमार मंडल देर रात्रि में कांड की वादिनी से फोन पर बात करने एवं इनका आचरण संदिग्ध पाये जाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से एसपी ने सस्पेंड किया है. इस अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र निर्धारित किया गया है.
